झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊरानीपुर थाना पुलिस ने मिड डे मिल में पंद्रह हजार की बैंक चेक में कूट रचित तरीके से उसे दो लाख पंद्रह हजार बनाकर सरकारी धन हड़पने के आरोप में फरार चल रहे शिक्षक को गिरफ्ता कर लिया है।जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान बोंडा श्रीमती सीमा सिंह ने थाना मऊरानीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था माध्यमिक विद्यालय के मिड डे मिल संबंधित डिस्पोजल सामग्री खरीदने के लिए माध्यमिक विधायक के शिक्षक गोविंद दास आर्य को पंद्रह हजार रुपए की चेक दी थी। जिसे गोविंद दास ने पंद्रह हजार की जगह दो लाख पंद्रह हजार फर्जी तरीके से बनाकर खाते से निकाल कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
