झांसी। बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के गुटों में मारपीट हंगामा की शिकायतें लगातार पुलिस के पास आती है। ऐसा ही मामला आज फिर नवाबाद थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप नगर में हुआ। जहां एक घर में बधाई माने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में हंगामा खड़ा हो गया, घटना पर दोनों गुटों में मारपीट भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को थाने ले आई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है, वही थाना परिसर में भी दोनों गुटों ने जमकर हंगामा काटा।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी आंशिक किन्नर अपने साथियों के साथ महाराणा प्रताप नगर में बधाई मांग रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर जीवन शाह मजार के पास निवासी किन्नर बबली मौसी अपने साथियों के साथ वहां पहुंची और अपने क्षेत्र में अवैध वसूली का आरोप लगाकर दुसरे गुट किन्नरों से भिड़ है। इस दौरान किन्नरों के दोनों गुटों में जमकर हंगामा मारपीट हुई। किन्नरों के हंगामे को देख आस पास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना किसी प्रकार पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर दोनों पक्ष को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। बबली किन्नर का आरोप था कि यह उसका इलाका है, पिछले कई दिनों से उसके इलाके में अवैध रूप से घुसकर बधाई लेने का कार्य किया जा रहा था। वही आंशिक किन्नर का आरोप है कि वह अपने इलाके में ही बधाई मांग रही थी, चूंकि वह पहले बबली मौसी की चेला थी, अब वह दूसरे गुरु के पास चली गई जिससे बबली मौसी उससे रंजिश मानने लगी और आज उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
