Home Uncategorized राष्ट्रभक्त संगठन/हिंदू समन्वय समिति के तत्वावधा में होगी तीन विशाल कांवड़ यात्रा 

राष्ट्रभक्त संगठन/हिंदू समन्वय समिति के तत्वावधा में होगी तीन विशाल कांवड़ यात्रा 

57
0

 

झांसी। राष्ट्रभक्त संगठन और हिंदू समन्वय समिति के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में श्रवण मास के उपलक्ष्य में तीन विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अगस्त को पहली कांवड़ यात्रा ओरछा धाम से होते हुए बिजौली सैयर पहाड़ी वाले महादेव पर अभिषेक सुबह ग्यारह बजे करेगी। उन्होंने बताया कि दूसरी कांवड़ यात्रा बुंदेलखंड की सबसे बड़ी एक सैकड़ा से अधिक युवाओं के साथ ओरछा से डाक कांवड़ यात्रा शुरू होगी जो चिरगांव से भांडेर चुंगी पर महादेव का अभिषेक करेगी। तीसरी कांवड़ यात्रा ओरछा से प्रारंभ होकर झांसी बस स्टैंड से लक्ष्मी गेट होते हुए उन्नाव गेट स्थित शिवालय पर जलाभिषेक करेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here