
झांसी। भाजपा नेता कमल सहगल को खत्री सभा का निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष चुने जाने पर समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। समाज के सभी लोगों ने उनका हार माला पहना कर स्वागत किया।
रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशन में नियुक्त किए गए चुनाव प्रभारी एडवोकेट विजय खन्ना के समक्ष खत्री सभा के अध्यक्ष के लिए कमल सहगल और अनूप सहगल ने आवेदन दिया। इस दौरान समस्त प्रपत्र की जांच के उपरांत अनूप सहगल द्वारा खत्री बंधु परिवार के महामंत्री पद पर होने के नाते उनका खत्री समाज के अध्यक्ष पद के लिए दिया गया आवेदन निरस्त कर दिया गया। इसके चलते कमल सहगल को निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया। कमल सहगल के खत्री समाज के अध्यक्ष बनने पर समाज के सभी लोगों ने उनका हार माला पहना कर स्वागत किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

