
झांसी। ऑपरेशन जागृति के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने जन जागरूकता अभियान चला कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जागरूक समाज, सुरक्षित नारी, सशक्त भविष्य के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर अपराध से बचने और सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं 1090,1076,112 की जानकारी के साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाएं भी गिनाई और उसका लाभ कैसे लिया जाए इसके विषय में भी जानकारी दी गई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

