Home Uncategorized मगरवारा में घर का ताला तोड़कर चोरी, पड़ोसियों के घरों की बाहर...

मगरवारा में घर का ताला तोड़कर चोरी, पड़ोसियों के घरों की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हुए चोर

24
0

 

 

कटेरा (झांसी )आज थाना कटेरा क्षेत्र के ग्राम मगरवारा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता सादाब बानो अपना इलाज कराने के लिए घर से बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान शातिर चोरों ने घर में घुसकर अलमारी के लॉक तोड़ दिए और उसमें रखी ज्वेलरी व नगदी लेकर फरार हो गए।

 

बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया। चोरी करने के बाद उन्होंने मोहल्ले के कुछ घरों की बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि लोगों को चोरी की भनक लगने पर तत्काल बाहर निकलने का मौका न मिल सके।

 

घर लौटने पर सादाब बानो को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। इसके बाद मामले की सूचना थाना कटेरा उप निरीक्षक रविंद्र सिंह दोबारा जांच की गई,

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद गांव में चोरी की वारदात को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here