
झांसी महाराष्ट्र के जालना में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन में झांसी से पहुंचे मोहम्मद कलाम कुरैशी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान से नवाजा गया। इंडियन जर्नलिस्ट – एसोसिएशन के तत्वावधान में मातोश्री लॉन्स, अंबड रोड जालना में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन में देश-विदेश के साथ महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। सम्मेलन में पत्रकारों की – सुरक्षा, अधिकार, उत्पीड़न, संगठन की मजबूती – और पत्रकारिता की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा – हुई। वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक अशोक वानखेड़े ने ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार लिखना – नहीं, बल्कि समाज की पीड़ा को आवाज देना और – लोकतंत्र की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि पत्रकार – की कलम को भयमुक्त वातावरण और सम्मान मिलना जरूरी है। जालना जिलाधिकारी अशिमा
मित्तल ने पत्रकारों को समाज का सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि प्रशासन और पत्रकार जनहित में एक-दूसरे के सहयोगी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक कैलाश गोरंटियाल ने कहा कि पत्रकार की कलम में समाज को बदलने की ताकत है और उसे स्वतंत्रता, सम्मान व
सुरक्षा मिलना जरूरी है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज अहमद कुरैशी ने कहा कि सच लिखने के कारण यदि किसी पत्रकार को डरना पड़े तो यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। वरिष्ठ पत्रकार अकरम रईस खान ने कहा कि किसी पत्रकार के साथ धमकी या उत्पीड़न होने पर पूरे पत्रकार समाज को उसके साथ खड़ा होना चाहिए। सम्मेलन में 24 प्रतिभावान व्यक्तियों एवं करीब 500 पत्रकारों को स्मृतिपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मोहम्मद कलाम कुरैशी, बुंदेलखंड प्रदेश अध्यक्ष, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेपाल से इश्तियाक अहमद, मेवालाल यादव, राष्ट्रीय सचिव सलमान अहमद, मसूद जावेद कादरी, बिहार अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मध्य प्रदेश अध्यक्ष अशरफ आरिफ, मराठवाड़ा अध्यक्ष मोहम्मद ताबिश तथा कार्यक्रम संयोजक आमेर खान सहित देश-विदेश से आए हजारों पत्रकार मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

