Home Uncategorized बैटरी कार से कुलियों को हो रहा आर्थिक नुकसान, चिराग पासवान ने...

बैटरी कार से कुलियों को हो रहा आर्थिक नुकसान, चिराग पासवान ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

177
0

 

झांसी। वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन पर संचालित ही रही बैटरी कार से कुलियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। जिसके चलते परिवार का भरण पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते कुलियों की समस्याओं को देखते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर समस्या का निस्तारण करने की मांग की है।

वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन कुली यूनियन के अध्यक्ष गोलू ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि झांसी स्टेशन पर संचालित हो रही बैटरी गाड़ी दिव्यांग, बुजुर्ग यात्रियों को लाने ले जाने के लिए संचालित की गई थी। लेकिन गाड़ियों के ठेकदारों द्वारा अपनी मर्जी से यात्रियों का सामान ढोया जा रहा है। जिससे कुलियों का रोजगार छिन रहा है। जिससे कुलियों को रोजगार नहीं मिलने पर उन्हें आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर परिवार का भरण पोषण करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here