Home उत्तर प्रदेश दो युवकों के विवाद में पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष का चांटा मारते...

दो युवकों के विवाद में पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष का चांटा मारते वीडियो वायरल

27
0

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र से शोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो युवकों के आपसी विवाद में पहुंचे भाजपा के मंडल अध्यक्ष का दोनो युवकों को चांटा मारते वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा घटना ज्यादा बढ़ने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अरविंद राजपूत का एक वीडियो वायरल हो रहा। जिसमे स्पस्ट दिखाई दे रहा की दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच मंडल अध्यक्ष अरविंद पहुंचे और दोनो से वार्ता लाप कर दोनो को चांटे मार दिए। जिस पर मामला गर्मा गया और भीड़ एकत्रीत हो गई। मामला इतना बढ़ गया की धक्का मुक्की से नोबत मारपीट तक आ गई। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर दोनो पक्ष को थाने ले गई। इधर वायरल वीडियो से मंडल अध्यक्ष पर तरह तरह के आरोप लग रहे। वही मंडल अध्यक्ष ने बताया की दोनो युवक उनके परिचित के थे। मामला शांत कराने और बड़े भाई के नाते दोनो को समझा बुझा कर शांत कराने का प्रयास किया था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here