झांसी। भूगर्भ जल विभाग खण्ड (जियो०) झासी में भूजल सप्ताह के चौथे दिन सीनियर जियोफिजिसिस्ट शशांक शेखर सिंह के मागदर्शन में जनपद-झॉसी के कुलदीप सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, झॉसी में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “जल संरक्षण” निबन्ध प्रतियागिता में कक्षा 6 से 8 तक छात्र / छात्राओं ने भाग लिया। निबन्ध प्रतियोगिता के बाद श्री मनीष कुमार कनौजिया सहायक भू-भौतिकविद ने छात्र / छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को दैनिक उपायोग में आने वाले जल का महत्व बताया और कहा कि यदि सभी बच्चे प्रतिदिन 04 लोगों को जल संरक्षण के लिये जागरूक करेगें और वो चार बच्चे अपने चार लोगों को जागरूक करेगें तो इससे यह कड़ी बढ़ती चली जएगी जिससे लोग अधिक से अधिक जागरूक होंगें। जिस प्रकार बूँद-बूँद से सागर भरता है उसी प्रकार प्रति दिन चार लोग भी जागरूक होगें तो जल संरक्षण कर सकते हैं। श्री पवन कुमार अवर अभियन्ता ने भी छात्रों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया और कहा जल है तो कल है और यह भी कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य है।लघु गोष्ठी में श्री आकाशदीप भू-भौतिकविद ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में लोगों को बताया और कहा कि सरकारी भवनों / मकानों / स्कूलों / कालेजों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनवायें। उन्होंने कहा कि हम भूजल तो निकाल लेते परन्तु उसे रिर्चाज नहीं करते जिससे आने वाले समय हमें पेयजल की समस्याओं से जुझना पड़ेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से वृक्षा रोपड़ एवं भूजल पुनरमरण पर विशेष जोर देते हुए इसे बचाने हेतु दिशा-निर्देश दिये।उसके पश्चात विकास खण्ड बंगरा और विकास खण्ड मऊरानीपुर में लघु गोष्ठी एवं प्रचार-प्रसार का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थिति विनोद कुमार गौतम अवर अभियन्ता लघु सिंचाई बंगरा एवं टी०पी० सिंह अवर अभियन्ता मऊरानीपुर एवं विकान्त सिंह प्राविधिक सहायक भूगर्भ जल विभाग के समस्त कर्मचारीगण भी उपस्थिति थे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





