Home उत्तर प्रदेश झांसी के राजनेतिक और व्यापारी इतिहास के लिए योगी सरकार बनाने का...

झांसी के राजनेतिक और व्यापारी इतिहास के लिए योगी सरकार बनाने का लिया संकल्प

23
0

झांसी। व्यापारी हित की बात किसने की व्यापारियों के लिए किसने काम किया इसके लिए सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक साथ बैठक कर निर्णय लिया की प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे और सदर विधान सभा सीट से प्रत्याशी रवि शर्मा को तीसरी बार विधायक बनाएंगे यह निर्णय लिया। यह सभी व्यापारियों ने संकल्प लिया है। मंगलवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया की महिलाएं बाजारों में खरीद फरोख्त के लिए आती थी। उनकी शोंचालय नही थे। सदर विधायक ने बनवाए, व्यापारियों के हाउस टैक्स के लिए समस्या का निस्तारण किया। जब से योगी सरकार बनी तब से व्यापारियों के साथ व आम जन के साथ लूट छीनती डकैती मारपीट अपहरण जैसी घटनाएं नही हुई। इस सब बातों को ध्यान ने रखते हुए झांसी के सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया की इस बार सभी व्यापारी वर्ग बीस तारीख को कमल का फूल का बटन दबाकर योगी सरकार बनाएंगे। आज से सभी व्यापारी एक मुहिम चलाएंगे कमल लगाओ कमल जिताओ । प्रत्येक व्यापारी कमल लगाकर कमल को खिलाएंगे जिताएंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक रोड शो में स्वागत करेंगे। व्यापारियों को नागरिकों को बचाने के लिए सभी व्यापारी वचन बद्ध है की योगी सरकार को जिताएंगे रवि शर्मा को जिताएंगे। व्यापारियों के मान सम्मान स्वाभिमान के लिए एक ही आवाज लगाई जा रही हमे भय मुक्त शासन चाइए। इसलिए सभी ने एक मत होकर निर्णय लिया की रवि शर्मा को कमल का बटन दबाकर उन्हे जिताएंगे। मुख्यमंत्री को बुधवार को उनके सम्मान में सभी व्यापारी समाज उतरेगा और हर गली हर मुहल्ले में उनका स्वागत कर उन्हे विश्वास दिलाया जायेगा की झांसी में ऐतिहासिक जीत होगी और सरकार बनते ही रवि शर्मा को मंत्री बनाया जाए। इस प्रेस वार्ता में झांसी के सभी व्यापारी संगठन के अध्यक्ष नेता उपस्थित रहे। जिसमे व्यापारी नेता महापौर रामतीर्थ सिंहल, संतोष साहू, संजय पटवारी, कृष्णा राय, संजय शर्मा, दिनेश जोशी, संजय गुप्ता, अशोक जैन, सरदार कृष्ण पाल, मयंक, आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here