Home Uncategorized राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की जयंती पर होंगे दो दिवसीय आयोजन

राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की जयंती पर होंगे दो दिवसीय आयोजन

55
0

झॉसी। राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की 140 वी जयंती पर दो दिवसीय आयोजन होंगे। जिसमें सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन, काव्य पाठन किया जाएगा। यह आयोजन तीन अगस्त से चार अगस्त 2026 तक चलेंगे। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की 140वीं जयंती पर भव्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 03 अगस्त को सायं 06:00 से दीनदयाल सभागार में आहूत है जिसमें देश के विख्यात साहित्यकार डॉ० सच्चिदानन्द जोशी को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर देश के विख्यात कवियों द्वारा काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा।

रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक एवं राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त शिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ० वैभव गुप्त ने बताया कि प्रतिवर्ष दिये जाने वाला राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त सम्मान इस बार देश के विख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ० सच्चिदानन्द जोशी को दिया जा रहा है इस अवसर पर देश की प्रख्यात कवयित्री अनामिका जैन अम्बर, अभिराम पाठक एवं अर्जुन सिंह चॉद का काव्य पाठ का आयोजन भी होगा साथ ही दद्दा की सुपौत्री प्रो० डॉ० अंजना की पुस्तक का विमोचन भी होगा। कार्यक्रम के अतिथियों के क्रम में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० मुकेश पाण्डेय व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह क्षेत्र कार्यवाह अनिल श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, गौसेवा आयोग उ०प्र० के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता एवं अखिल भारतीय गहोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरौल्या, डल्लू भैया की उपस्थिति रहेगी। इसके पहले दिन में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झॉसी के हिन्दी विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष प्रो० पुनीत विसारिया के संयोजन में “भारतीय ज्ञान परम्परा में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी का प्रदेय” विषयक दो दिवसिय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, काव्य लेखन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित विभिन्न साहित्यिक कार्यकम आयोजित किये जाऐगें।

प्रेसवार्ता में प्रो० पुनीत विसारिया, कवि अर्जुन सिंह चॉद, ओमेन्द्र कुमार एवं जलज राय आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here