
झांसी। आठ दिन पूर्व द मैड किचिन रेस्टोरेंट में संजय सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे शूटर 25 हजार के इनामिया जितेंद्र यादव उर्फ जीतू को देर रात नवाबाद थाना और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की बंदूक से निकली गोली जितेंद्र यादव उर्फ जीतू के पैर के जा लगी ओर वह घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
आपको बता दे कि 23 जुलाई को गुरसराय के हैवतपुरा निवासी संजय सिंह अपने साथियों के साथ रात करीब नौ बजे इलाईट सीपरी रोड स्थित द मेड किचिन रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसकी कनपटी से सटाकर पिस्टल से गोली मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना में मुख्य आरोपी अजय यादव, धर्मेंद्र परिहार सहित दो शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस हत्याकांड में फरार चल रहा शूटर जितेंद्र यादव उर्फ जीतू निवासी आईटीआई सिद्धेश नगर निवासी पर एसएसपी की और से 25 हजार का इनाम घोषित था। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में देर रात चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत स्वाट टीम और नवाबाद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगवंत पुरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर थार गाड़ी सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। लेकिन थार गाड़ी सवार बदमाश पुलिस टीम पर तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस टीम ने भी उसका पीछा करते हुए घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की जिसमें पुलिस की बन्दूक से निकली गोली संदिग्ध के पैर में जा लगी ओर वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पूछताछ करने पर संदिग्ध ने अपना नाम जितेंद्र यादव उर्फ जीतू बताया। उसने संजय सिंह हत्याकांड में शामिल होने का जुर्म कबूल किया। पुलिस बदमाश की मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल बदमाश के कब्जे से एक थार गाड़ी बिना नंबर की, एक तमंचा दो कारतूस, और तीन बैंक की ब्लैंक चैक बरामद की गई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

