
झांसी। आज जिला सूचना कार्यालय, झांसी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर रविंद्र कुमार सिंह के बड़े भाई अनिल कुमार सिंह (शिक्षक) पुत्र नारायण दास का 47 वर्ष की आयु में हेड इंजरी के कारण इलाज के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में आकस्मिक निधन हो गया है उनका अंतिम संस्कार आज नदी पर कटरा नई बस्ती मऊरानीपुर झांसी में किया गया।
इस अवसर पर जिला सूचना कार्यालय के समस्त कार्मिकों द्वारा कार्यालय में दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को साहस एवं धैर्य प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

