झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर दो पक्ष में आपस में कहा सुनी हो गई। कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने घटना की लिखित शिकायत उन्नाव गेट चौकी पुलिस में की है, जिस पर पुलिस जांच कर रही। वही देर शाम दूसरे पक्ष नत्थू कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दूसरे पक्ष के मारपीट के आरोप को नकारते हुए अपनी उधारी का पैसा मांगने की बात कही है।
जानकारी मुताबिक उन्नाव गेट बाहर पंचवटी कॉलोनी निवासी नितिन कुशवाह ने उन्नाव गेट चौकी में दिए लिखित शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम वह अपने घर के पास खड़ा था तभी जमीन कारोबारी नत्थू कुशवाहा पर अपने साथियों के साथ उसके घर आकर मारपीट गली गलौज करने का आरोप लगाया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वही दूसरे पक्ष जमीन कारोबारी नत्थू कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बताया कि नितिन कुशवाह काफी समय पहले उनके यहां काम करता था। उन्हें नितिन से उधारी का छ लाख रुपया चाहिए इसलिए वह उनके घर गए थे ओर वह अकेले ही गए थे, नितिन द्वारा मारपीट का लगाया गया आरोप झूठा है। वही उन्नाव गेट चौकी प्रभारी ने बताया कि नितिन के घर के बाहर उसे एक चांटा मारा गया है, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं, शिकायत मिली है, दोनों पक्ष को चौकी पर बुलाया है, पूछताछ करने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

