Home Uncategorized सत्ता दल पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से...

सत्ता दल पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

119
0

झांसी। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के सामने रोते बिलखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से अपनी जमीन को सत्ता दल की आड कब्जा करने वाले दबंगों से जब्जा मुक्त कराने की मांग की। पीड़ित ने मध्यप्रदेश के अफसरों को कई बार शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक थाना शहर कोतवाली के ओरछा गेट निवासी संजीव केसरिया ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, निवाड़ी जिलाधिकारी, ओरछा थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी पुस्तैनी जमीन प्रतापपुरा में आराजी संख्या 27/2/23/1 रकवा नंबर 0.024 हेक्टेयर है, जिस पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भी उसका नाम दस्तावेजों में दर्ज करने का आदेश कर दिया है। इसके बावजूद भी सत्ता की आड में कुछ दबंग भू माफिया लोग उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे और उसकी जमीन पर लगे पिलर उखाड़ कर जेसीबी मशीन से जमीन खोद डाली। कई बार शिकायत करने के बाद भी उनके सत्ता के दबाव में स्थानीय प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here