झाँसी न्यूज़

लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार, ई रिक्शा चालक के साथ की थी लूटपाटझांसी।

लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार, ई रिक्शा चालक के साथ की थी लूटपाट
झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की बंदूक से चली गोली से एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। वही उसके अन्य साथियों ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पकड़े गए सभी लुटेरों ने बीते दिनों ई रिक्शा चालक के साथ की गई लूटपाट की घटना का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस सहित चालक का लूटा गया मोबाइल फोन ओर नकदी सहित घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक सिद्धेश्र नगर निवासी राजा राम ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह ई रिक्शा चलाता है, और शाम करीब पांच बजे उसे सवारी बनकर बैठे दो युवक नारायण बाग की ओर ले गए रास्ते में उनके अन्य साथी आ गए और सभी ने उसकी मारपीट कर उसका मोबाइल फोन ओर दो हजार की नकदी लूट ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। इधर मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी विकास कुमार ने घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम और सर्वेलेंस को भी लगाया था। एसएसपी के निर्देशन में घटना का खुलासा करने में लगी पुलिस की टीमों का देर रात नगरिया कुआं के पास संदिग्धों से आमना सामना हो गया। पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की। जिसमें पुलिस की बंदूक से निकली एक गोली ऋषि वाल्मीक के पैर में जा लगी ओर वह घायल हो गया। वही उसके अन्य साथियों ने पुलिस टीम के सामने समर्पण कर दिया। पकड़े गए सभी आरोपियों ने अपने नाम
प्रेमनगर के हसारी कुम्हार टोली निवासी ऋषभ वाल्मीक के पैर में बंदूक की गोली लगने से घायल, शिवाजी नगर निवासी मोंटी आर्य, विकास श्रीवास्तव, गुदरी मोहल्ला निवासी राज अहिरवार, हिमांशु उर्फ होती बताए। सभी ने ई रिक्शा चालक के साथ की गई लूटकांड की घटना का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, नकदी, दो बाइक, एक तमंचा, तीन जिंदा दो खोखा कारतूस बरामद हुए।

Leave a Reply