Home Uncategorized झांसी में मुख्यमंत्री ने किया कैशलेस कार्ड एवं डीबीटी योजना का लाइव...

झांसी में मुख्यमंत्री ने किया कैशलेस कार्ड एवं डीबीटी योजना का लाइव शुभारंभ, शिक्षकों के योगदान की सराहना

49
0

झांसी। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के लिए कैशलेस कार्ड वितरण तथा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) से संबंधित योजनाओं का शुभारंभ किया।

झांसी में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कमलावती सिंह, राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम रहीं। विशिष्ट अतिथियों में सांसद अनुराग शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, जिलाधिकारी गौरांग राठी, मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, मुख्य विकास अधिकारी सुधाकर, एडी बेसिक संतोष देव पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गौड़, प्रधानाचार्य जीआईसी सतीश सिंह, एसबीआई के डीजीएम सुबोध गोयल, एजीएम अबू हसन अंसारी तथा विधायक प्रतिनिधि प्रद्युम्न दुबे उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने शिक्षकों के समाज निर्माण में अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षकों से समर्पण, नवाचार और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डीसी वैशाली बिरला, शिवानी रैकवार, अब्दुल रहीम सिद्दीकी, राजवेंद्र सिंह, योगेंद्र रैकवार, रमेश चक्रवर्ती, अजय शर्मा, विवेक शर्मा, विजय कुमार, अजय राय, कन्हैया मिश्रा, मधुरकर, बी.एन. श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह, रत्नेश त्रिपाठी, रमेश पहाड़िया, राघवेंद्र यादव, श्रीमती प्रीति सिंह, राजबहादुर तथा सोम प्रकाश सहित अनेक अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here