Home Uncategorized शहर के बीच से बस स्टैंड हटाने की मांग, डीएम को सौंपा...

शहर के बीच से बस स्टैंड हटाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

46
0

झांसी। आज बुंदेलखंड क्रांति सेना के संरक्षक राजेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहर के मध्य संचालित बस स्टैंड को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि महानगर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग पर बस स्टैंड के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। इससे मरीजों और एंबुलेंस को समय पर अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार आपातकालीन मरीजों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।

संगठन ने मांग की कि बस स्टैंड को शहर से बाहर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि महानगर की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में अमीर चंद आर्य, पूर्व पार्षद अब्दुल जाबिर, अमित करौसिया, यथार्थ करोठिया, सूरज वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here