Home Uncategorized झांसी रेलवे कमांडेंट ने एफ 9 न्यूज के प्रबंधक, रिपोर्टर के खिलाफ...

झांसी रेलवे कमांडेंट ने एफ 9 न्यूज के प्रबंधक, रिपोर्टर के खिलाफ दर्ज कराया फर्जी खबर प्रसारित कर वेतन का आधा हिस्सा मांगने के आरोप में मुकदमा 

229
0

 

झांसी। झांसी रेल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार ने एफ 9 न्यू के प्रबंधक, रिपोर्टर सहित उनकी पूरी प्रसारण टीम पर फर्जी भ्रामक तथ्यविहीन खबर प्रसारित करने ओर खबर हटाने के नाम पर वेतन का आधा हिस्सा, तथा स्टेशन पर अवैध कारोबार चलवाने की डिमांड रखने के आरोप में थाना नवाबाद में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

जिला गाजियाबाद के राधा कृष्ण कुंज व हाल रेल अधिकारी कुंज वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई स्टेशन निवासी जितेंद्र कुमार ने नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह झांसी मंडल झांसी में रेल सुरक्षा आयुक्त के पद पर तैनात है, कुछ दिनों पूर्व 6 जून 2026 को एफ 9 न्यू पर एक युवती द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर एक पक्षीय तथ्यविहीन विहीन खबर प्रसारित की गई थी। जिसमें एक युवती के साथ उनके अवैध संबंधों को बताया गया था साथ ही इतने गंभीर आरोपों के लगने के बाद उन्हें उनके पद पर रहने पर प्रश्नचिन्ह भी लगाया था। दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया कि जब उन्होंने इस भ्रामक तथ्यविहीन खबर को हटाने के लिए न्यूज के प्रबंधक, रिपोर्टर से वार्ता की तो उन्होंने फोन पर उनसे पैसे की मांग की, साथ ही उनके व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो वीडियो भेजे। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यूज प्रबंधक, रिपोर्टर, एंकर तथा उनकी टीम ने फोन पर उन्हें डराया धमकाया ओर कहा आप सामने आकर मिलो सब न्यूज समाप्त हो जाएगी अगर आप नहीं आ सकते तो किसी को भेज दो। उन्होंने एफआईआर में आरोप लगाया कि न्यू प्रबंधक द्वारा जो खबर चलाई जा रही उस संबंध में न्यायालय ने सारे आरोपों को निरस्त कर दिया है, उसके बाद भी वह लोग नहीं माने ओर धमकी देने लगे कि यदि भविष्य में इस प्रकार की खबर न चले ओर अभी यह खबर हटवाना है तो कर्नाटक के हुबली में बने बंगले का आधा हिस्सा, ओर अपनी वेतन का आधा हिस्सा आरोप लगाने वाली युवती को दो ओर रेलवे स्टेशन पर अवैध काम उनका चालू करवाओ। रेल सुरक्षा आयुक्त ने आरोप लगाया कि उनकी छवि धूमिल करने ओर ब्लैकमेल करने के चलते यह झूठी भ्रामक खबर प्रसारित की गई है। नवाबाद पुलिस ने झारखंड सरिया काला रोड निवासी न्यू के प्रबंधक असीम कुमार सामंतों, एफ 9 न्यू के एंकर, रिपोर्टर ओर उसके सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आपको बता दे कि कुछ दिनों पूर्व एक महिला का रेल सुरक्षा आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इन आरोपों को रेल सुरक्षा आयुक्त से सिरे से नकार दिए थे उन्होंने एफआईआर में भी जिक्र किया कि यह सभी आरोप न्यायालय ने निरस्त कर दिए है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here