झांसी। मोठ थाना पुलिस ने शीतला माता मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले आरी को दबोच कर उसके कब्जे से हजारों की चोरी की गई नकदी बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक एक जुलाई को मोठ थाना क्षेत्र के कुम्हरा स्थित शीतला माता मंदिर से अज्ञात चोर ने दानपात्र चोरी कर लिया था। जिसमें हजारों की नकदी थी। पुलिस ने सूचना दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आज मोठ थाना पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाला आरोपी सौजना रोड पर स्थित पेड़ के नीचे बैठा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम ग्राम कुम्हरार निवासी पप्पू उर्फ काशी प्रसाद बताया। पूछताछ में उसने मंदिर से दानपात्र चोरी की घटना कबूल की। पुलिस ने उसके कब्जे से दानपात्र से चोरी किए एक हजार नौ सौ दस रुपए बरामद कर लिए है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

