Home Uncategorized टैंकर से नाइट्रोजन गैस का हुआ रिसाव, मची भगदड़, आधा घंटे बाद...

टैंकर से नाइट्रोजन गैस का हुआ रिसाव, मची भगदड़, आधा घंटे बाद संभली स्थिति

44
0

 

झांसी। कानपुर झांसी राजमार्ग पर आज दोपहर उस समय भगदड़ मच गई जब एक टैंकर से भयंकर आवाज के साथ नाइट्रोजन गैस का रिसाव होने लगा। गैस का रिसाव देख वहां लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही यातयात पुलिस ओर बड़ागांव थाना सहित फायर बिग्रेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंच गई ओर गैस रिसाव को नियंत्रण करने का प्रयास तेज किया गया। वही अंबा बाय पेट्रोलियम डिपो से आई टीम ने फायर बिग्रेड के साथ गैस रिसाव को कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया। तब कही जाकर राहगीरों ने चैन की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक सूरत से बिहार जा रहा नाइट्रोजन गैस लेकर टैंकर जैसे ही झांसी के कानपुर रोड बड़ागांव थाना क्षेत्र के यामना हिल्स होटल के पास पहुंचा। तभी उसमें से तेज आवाज के साथ गैस रिसाव होने लगा। गैस रिसाव देख भगदड़ मच गई, लोग दहशत में आ गए । आनन फानन में सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस ओर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक दोनों ओर से तीन किलो मीटर लंबा जाम वाहनों का लग चुका था। यातायात ओर पुलिस ने रूट डायरवर कर वाहनों को निकाला और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई। इधर फायर बिग्रेड ओर अंबा बाय स्थित इंडियन ऑयल डिपो की टीम मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद गैस रिसाव को बंद किया तब कही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब डेढ़ से दो घंटे वहां अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

ओवर फ्लो होने से हुआ गैस रिसाव

झांसी। इस संबंध में अग्नि शमन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गैस रिसाव टैंकर से ओवर गैस होने से रिसाव हुआ था। ओवर गैस भरने से वाल्व लीक हो गया था। जिसे समय रहते ठीक कर दिया गया था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here