Home Uncategorized राम राजा दवाखाना में गार्ड को बंधक बनाकर लाखों ले गए नकाबपोश...

राम राजा दवाखाना में गार्ड को बंधक बनाकर लाखों ले गए नकाबपोश बदमाश

167
0

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के नारायण धर्मशाला रोड पर रामराज दवा खाना में सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर लाखों की नकदी लेकर भाग निकले नकाब पोश। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन निवासी मनु बिहार कॉलोनी निवासी विजय वर्गीय की राम राजा दवा बाजार में मेडिकल स्टोर एजेंसी है।

देर रात नकाब पहले हेलमेट लगाए बाइक सवार दो युवक यहां पहुंचे ओर सुरक्षा में मौजूद गार्ड माखन ओर उसके साथी को धारदार हथियात दिखाकर डरा धमका कर उनके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाश महेश मेडिकल एजेंसी की नीचे वाली ओर ऊपर वाली दुकान के ताले तोड़कर गुल्लक मे रखे लाखों की नकदी लूट कर ले गए। एजेंसी के मैनेजर नरेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने दोनों दुकानों के शटर के ताले तोड़कर गुल्लक मे रखे करीब दो से तीन लाख रुपए की चोरी की है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना बदमाशों के जाने के बाद सुरक्षा गार्ड ने विजय वर्गीय को दी। सूचना पर एजेंसी के मालिक ओर कचहरियों सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर सीसीटीवी कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here