Home Uncategorized बंटी शर्मा के पिता राजेंद्र शर्मा का निधन, आज को होगी रस्म...

बंटी शर्मा के पिता राजेंद्र शर्मा का निधन, आज को होगी रस्म उठावनी

100
0

 

झांसी। समाजसेवी विकास (बंटी) शर्मा के पिताजी स्वर्गीय राजेंद्र शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, समाज एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। स्वर्गीय राजेंद्र शर्मा अपने सरल, सादगीपूर्ण एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोकाकुल परिवार के अनुसार दिवंगत आत्मा की रस्म उठावनी (शुद्धता) 29 जून सोमवार को आज सायं 5:00 बजे से 6:00 बजे तक सदर बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित की जाएगी।

शोकाकुल परिवार में धर्मपत्नी कल्पना शर्मा, पुत्र विकास (बंटी) शर्मा एवं पूजा शर्मा, सनी शर्मा, पुत्री मीनू शर्मा एवं नवीन शर्मा, मोनिका शर्मा एवं आनंद गुप्ता, भतीजे-बहू शशांक शर्मा एवं हीना शर्मा, अमित शर्मा एवं राधा शर्मा, अंकित शर्मा एवं प्रियंका शर्मा, संदीप एवं पूनम शर्मा, रतनदीप एवं सारिका शर्मा, जितेंद्र शर्मा एवं बबीता शर्मा सहित समस्त शर्मा परिवार शामिल हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here