Home Uncategorized मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, युवतियों को किया जागरूक, सरकार की जन...

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, युवतियों को किया जागरूक, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं बताई

62
0

झांसी। रविवार को भट्टा गांव अंतर्गत सदर बाजार थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक, महिला उप निरीक्षक पूजा सोलंकी, महिला आरक्षी ओमा शर्मा व महिला आरक्षी पूजा द्वारा भीड़ – भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने स्वाबलंबन एवं सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति एवं अपर पुलिस महानिदेशक जोन कानपुर जोन द्वारा चलाए जा रहे अभियान *ऑपरेशन जागृति* व *बहू – बेटी सम्मेलन* के तहत महिलाओं को उनके साथ होने वाले घरेलू अत्याचार व हिंसा से बचाव, कानूनी अधिकारों की प्रति जागरूक, बच्चियों का घर से पलायन रोकने संबंधी जागरूकता व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी। टीम ने योजनाओं विधवा पेंशन , सुमंगला योजना बाल कल्याण योजनाओं ,बाल मजदूरी न कराने आदि के बारे में व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर – 1090 वूमेन हेल्पलाइन नंबर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड , फ्रॉड कॉल ,अनचाहे लिंक आदि की जानकारी दी गई व साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया ओर पंपलेट वितरित किए गए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here