Home Uncategorized जिलाधिकारी ने समुदाय को जागरूक करने हेतु विद्यालय के 0से 05 वर्ष...

जिलाधिकारी ने समुदाय को जागरूक करने हेतु विद्यालय के 0से 05 वर्ष के छात्र- छात्राओं को पोलियो की दवा पिलाई बच्चों को स्कूल आने के लिए ग्राम में टोली बनाकर अभिभावकों प्रेरित करने के भी दिए निर्देश

23
0

झांसी। जनपद में ग्रीष्म अवकाश के बाद 01जुलाई 2026 से पुनः विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य प्रारंभ हो रहा है, शासन के निर्देशानुसार के 01 जुलाई 2026 से “आओ स्कूल चलें अभियान” का विधिवत् शुभारंभ किया जाएगा।

आज जिलाधिकारी गौरांग राठी ने रानी लक्ष्मीबाई कम्पोजिट जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र झाँसी का भ्रमण किया तथा अभियान की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आज नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को टीका और माला पहनाते हुए उनका परिचय प्राप्त कर उनका स्वागत किया और उत्साहवर्धन करते हुए प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र छात्राओं को समग्र प्रगतिपत्र वितरित किए निपुण। छात्र छात्राओं को स्टेशनरी वितरित की एवं अभिभावकों से शैक्षिक प्रगति पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में गांव के हर बच्चे को चिन्हित कर शत प्रतिशत नामांकन कराए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि प्रातः विद्यालय खुलने के पश्चात ही संपूर्ण विद्यालय स्टाफ प्राथमिकता से यह कार्य करें, शिक्षकों की टोली घर- घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करें। जुलाई माह में नए सत्र की आकर्षक योजनाओं की जानकारी माता पिता को दी जाए। गांव में साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु हर बच्चे के नामांकन के महत्व को भी समझाया जाए। उन्होंने कहा कि हर बच्चा नामांकित हो तथा प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित अवश्य हो ताकि उसके शैक्षिक स्तर में बढ़ोतरी हो सके।

जिलाधिकारी ने शिक्षकों को इनोवेटिव आइडिया देते हुए कहा कि शिक्षक कक्षा 01और 06 में नए छात्रों के लिए नई गतिविधियां तथा नए-नए नवाचारों से आच्छादित शिक्षण पद्धति अपनाएं, उन्होंने कहा कि बच्चों को पुस्तकालय के साथ ही एस्ट्रोनॉमी लैब की भी जानकारी दें और उन्हें नए-नए अनुभव को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करें। परिषदीय विद्यालयों में पहले ही डीबीटी योजना के माध्यम से बच्चो के लिए निशुल्क ड्रेस, जूते मोजे और बैग हेतु इस सत्र में भी प्रेषित करने की घोषणा सरकार द्वारा की जा चुकी है। पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही है। कायाकल्प और मिशन प्रेरणा के बाद परिषदीय विद्यालय नए कलेवर में किसी भी प्राइवेट स्कूल से कम नही हैं। हर कक्ष प्रिंट रिच, रीडिंग कॉर्नर, एनबीटी की पुस्तकों और विभागीय सामग्री से तैयार है। जनपद में निपुण भारत के अंतर्गत सभी निर्देशों के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षक तैयार हैं।

आज रानी लक्ष्मीबाई कम्पोजिट जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र झांसी में आयोजित उत्सव कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि जनपद में कोई भी 06 से 14 आयु वर्ग का कोई भी बच्चा प्राथमिक शिक्षा से वंचित न रहे, प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने हेतु बच्चों का विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं।उन्होंने इस अवसर पर 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई और लोगों से भी अपने परिवार के बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का आह्वान किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं संसाधनों के बारे में चर्चा की विद्यालय परिवार से प्रतिदिन नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का इसी तरह सम्मान करने के निर्देश दिए ।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिशिर पुरी, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीजीत जितेन्द्र कुमार गौड़ सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र झांसी, सुनील द्विवेदी जिला स्काउट मास्टर, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here