Home Uncategorized होटल एंब्रोसिया में हंगामा, व्यापारी नेता के पुत्र की थी शादी, ऐसी...

होटल एंब्रोसिया में हंगामा, व्यापारी नेता के पुत्र की थी शादी, ऐसी न चलने पर हुआ हंगामा

92
0

 

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के होटल एंब्रोसिया में देर रात ऐसी नहीं चलने पर हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझबुझा कर मामले की शान्त कराया। होटल में एक व्यापारी नेता के पुत्र का विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान हंगामा हुआ।

जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के निवासी व्यापारी नेता के पुत्र का रामा बुक डिपो चौराहा स्थित होटल एंब्रोसिया में विवाह समारोह आयोजित हो रहा था। देर रात भीषण गर्मी में होटल के ए सी नहीं चलने पर आए हुए अतिथियों ने लड़की पक्ष से शिकायत की। जिस पर लड़की पक्ष ने होटल मैनेजमेंट को ए सी नहीं चलने पर आपत्ति दर्ज कराई गई। बताया जा रहा है कि होटल मैनेजमेंट के साथ मौजूद कुछ युवक शराब के नशे में धुत थे ओर लड़की पक्ष से अपशब्द बोल दिए इसके बाद वहां मामला तूल पकड़ गया ओर लड़की पक्ष लड़का पक्ष के साथ होटल मैनेजमेंट में जमकर कहा सुनी गाली गलौज तक हो गई। मामला गर्माता देख किसी ने घटना की सूचना थाना सीपरी बाजार पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे होटल पक्ष ओर आयोजकों को किसी प्रकार शान्त कराया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। देर रात होटल में हुई घटना की पुलिस जांच पड़ताल कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इधर घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here