Home Uncategorized ताजिया देखने निकले युवक लापता, पुलिस ने सूचना दर्ज कर पड़ताल शुरू...

ताजिया देखने निकले युवक लापता, पुलिस ने सूचना दर्ज कर पड़ताल शुरू की

108
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र से दो सगे भाई रहस्यमय ढंग से उस समय लापता हो गए जब वह घर से ताजिया देखने निकले थे। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दोनों युवकों के लापता होने की सूचना दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक इसाई टोला निवासी श्रीमती नजराना अली पत्नी स्व. आरिफ अली ने थाना प्रेमनगर में सूचना दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भतीजे 20 वर्षीय अली ओर फैजल शाकिर 19 वर्षीय देर रात 25/26 की रात ताजिया जुलूस देखने एम एस राजपूत स्कूल के पास गए थे इसके बाद वह घर लौट कर नहीं आए। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रेमनगर पुलिस ने दोनों की सूचना दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here