Home Uncategorized आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मचा बबाल, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर...

आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मचा बबाल, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संभाली स्थिति, नई प्रतिमा लगाने का कार्य शुरू

27
0

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा अज्ञात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। जिससे लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। जब तक आक्रोशित लोग कुछ करते इससे पहले ही सूचना मिलते भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया ओर बिगड़ती स्थिति को काबू में प्रशासन की मदद से नई प्रतिमा स्थापित कराने का कार्य शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक चिरगांव थाना चिरगांव क्षेत्र के ग्राम देवरा में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा स्थापित थी। देर रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख लोगों में आक्रोश फ़ैल गया। लोगों की हुजूम मौके पर जुट गया। इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस ओर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया ओर आक्रोशित लोगों को काफी समझाने ओर कार्यवाही का भरोसा देकर शान्त कराया। प्रशासन ने तत्काल नई प्रतिमा को स्थापित कराने का कार्य शुरू कर दिया है।

वही एसपी देहात ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन अराजक तत्वों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त की है उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। आस पास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले किसी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here