Home Uncategorized झांसी में दस कोचिंग सेंटर रजिस्टर्ड, लखनऊ में अग्निकांड की घटना से...

झांसी में दस कोचिंग सेंटर रजिस्टर्ड, लखनऊ में अग्निकांड की घटना से पहले जिम्मेदार बने रहे मौन, आखिर दोषी कौन

43
0

 

झांसी। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुई अग्निकांड की घटना के बाद प्रदेश सरकार ने अवैध मानक विहीन बनी कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देशों के बाद जिम्मेदार सिर्फ खाना पूर्ति कर रहे है। जबकि झांसी जनपद में वर्षो से सैकड़ों कोचिंग सेंटर गली कूचों में संचालित होते रहे ओर जिम्मेदार मौन बने रहे। आखिर इन अवैध कोचिंग सेंटर संचालित कराने वाले दोषियों पर कब कार्यवाही होगी यह बड़ा सवाल निकल कर अब सामने आया है।

अभी हाल ही में मुख्यालय लखनऊ में मानकों के विपरीत बनी कोचिंग सेंटर में हुई अग्निकांड की घटना में दर्जनों बच्चों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद प्रदेश सरकार ने अवैध मानक विहीन बनी कोचिंग सेंटरों पर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए थे। शासन के निर्देशों के बाद प्रशासन अवैध मानक विहीन कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। जनपद झांसी में जब कोचिंग सेंटरों का रिकॉर्ड खंगाला गया तो एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि शिक्षा की आड में रुपए कमाने धंधा चल रहा है, इस धंधे में जनपद में सैकड़ों कोचिंग सेंटर चल रहे जिसमें मात्र दस कोचिंग सेंटर ही क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में रजिस्टर्ड है। मीडिया में झांसी में मानकों के विपरीत बनी सैकड़ों कोचिंग सेंटर खुलने का समाचार प्रकाशित होने के बाद झांसी जनपद में प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जेडीए ओर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अब ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई बड़े कोचिंग सेंटर सील कर दिए है। लेकिन इस कार्यवाही में सबसे बड़ी सालों से झांसी जनपद में इतने अवैध मानक विहीन चल रहे इन कोचिंग सेंटरों को संचालित कराने के लिए हरि झंडी देने वाले दोषी कौन है ओर अब इन दोषियों पर कब कार्यवाही होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here