Home Uncategorized हर जरूरतमंद की सेवा प्रशासन का संकल्प जनता दर्शन में बोले डीएम आमजन...

हर जरूरतमंद की सेवा प्रशासन का संकल्प जनता दर्शन में बोले डीएम आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

41
0

 

झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस, विकास एवं अन्य शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/ समस्त कार्यालयाध्यक्ष निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जन सामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों का अनुश्रवण करें और प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि उक्त जनता दर्शन की नियमित समीक्षा हेतु दिनांक 25.06.2026 से प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक जूम वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय से जुड़े रहेंगे।

जिलाधिकारी श्रीगौरांग राठी ने ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कार्यालयाध्यक्ष सहित तहसीलदार, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता पूर्ण करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां संभव हो, दोनों पक्षों को आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराया जाए, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी एवं तनाव से बचा जा सके।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जनसुनवाई की सीधी मॉनिटरिंग जिलाधिकारी कार्यालय से की जाएगी।अतः जनता दर्शन के समय प्राप्त शिकायतों को संवेदनशील और गंभीरता से सुना जाए।

जनता दर्शन में आए फरियादियों ने जिलाधिकारी की सक्रियता की सराहना करते हुए निष्पक्ष सुनवाई पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने दोहराया कि हर जरूरतमंद की सेवा प्रशासन का संकल्प है और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने बुधवार कलेक्ट्रेट चैंबर में जनता दर्शन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि अब जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग जिलाधिकारी कार्यालय से की जाएगी। सुनवाई से पूर्व जनपदों के समस्त अधिकारियों की मौजूदगी को देखा गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे योगेन्द्र कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आकाश रंजन, वरिष्ठ सहायक शिवाकांत उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here