Home Uncategorized जनपद में 496 ग्राम पंचायतों में एक साथ योगा दिवस के कार्यक्रम...

जनपद में 496 ग्राम पंचायतों में एक साथ योगा दिवस के कार्यक्रम में ग्रामीणों ने किया योग योग व्यावहारिक स्तर पर, यह शरीर मन और आत्मा के बीच संतुलन और सामंजस्य स्थापित करने की एक प्राचीन एवं विज्ञान है

33
0

झांसी। योग का शाब्दिक अर्थ ’’जोड़ना या मिलाना है’’ अध्यात्मिक दृष्टि से इसका अर्थ व्यक्तिगत चेतना का सार्वभौमिक चेतना के साथ मिलन है। व्यवहारिक स्तर पर, यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन और सामंजस्य स्थापित करने की एक प्राचीन कला एवं विज्ञान है।

यह जनपद झांसी के लिये गौरव की बात है कि हमारे उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 12वें अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी नगर की वीरभूमि पर योग दिवस का शुभारम्भ किया गया।

12वें अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ्य उम्र के लिये योग है”। मुख्यमंत्री के साथ-साथ जनपद-झाँसी की समस्त 496 ग्राम पंचायतों में एक साथ योग दिवस कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें जनपद में एक अभिनव पहल (स्वस्थ्य ग्राम स्वस्थ्य उत्तर प्रदेश)के तहत05-50-500-5000 की थीम पर सामूहिक योगाभ्यास करके इस अभियान द्वारा जनपद को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया गया। इस थीम में 05 सरल सर्वउपयोगी योगासन को 50 वर्ष की आयु से ज्यादा के महिला/पुरूषों द्वारा योग किया गया। जिसमें प्रतिभागियों का नाम, आयु, आधार नं0, लिंग, मो0नं0 तथा योग स्थल का नाम आदि 500 से अधिक स्थानों की सूचनाओं का अभिलेखीकरण किया गया। जिनकी संख्या-5103 थी।

योग दिवस का आयोजन ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, अमृत सरोवर, पार्क विद्यालय आदि स्थानों पर किया गया। इस प्रकार जनपद में सभी उम्र के 50 हजार से अधिक प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। ’’करे योग रहे निरोग’’ के नारे के साथ सभी ने 12वें अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर निरोगी काया प्राप्त करने का संकल्प लिया।

।। समत्वं योग उच्यते।।

आयोजित कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान सहित गणमान्य सम्मानित ग्रामीण जन, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here