Home Uncategorized घर की अलमारी में रखे जेवरात नकदी चोरी, महिला कर्मचारी पर जताया...

घर की अलमारी में रखे जेवरात नकदी चोरी, महिला कर्मचारी पर जताया संदेह

65
0

 

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विलेश्वर नगर में एक दंपत्ति ने अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात ओर नकदी चोरी होने का आरोप लगाते हुए घर पर कार्य करने वाली महिला कर्मचारी पर संदेह जताकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बिल्लेश्वर नगर निवासी आकाश कुलश्रेष्ठ ने प्रेमनगर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसके घर की अलमारी में 32 हजार रुपए नकद ओर दो सोने के कुंडल सहित अन्य सामान गायब है। उसने घर पर कार्य करने वाली महिला कर्मचारी पर संदेह जताया उनका कहना है कि कई बार महिला कर्मचारी को फोन कर सामान चोरी होने की जानकारी देकर पूछताछ के लिए घर बुलाया जा रहा तो वह आना कानी कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसे पूरा संदेह है कि अलमारी से सामान ओर नकदी महिला कर्मचारी ने ही चोरी किए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here