
झांसी। झांसी के रास्ते उड़ीसा से मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी ट्रक में भरकर ले जाई जा रही अवैध गांजा की बड़ी खेप सहित तस्करों को पकड़ने में ए एन एफ टी टीम ओर रक्सा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई है। गांजा तस्कर चित्रा चौराहा स्थित होटल ओम रेजिडेंसी में रुके थे। जहां से टीमों को गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है। गांजा तस्करों के कब्जे से टीमों ने ट्रक में छिपा कर ले जाई जा रही 49 लाख से अधिक कीमत का साढ़े तीन सौ किलो ग्राम गांजा की खेप बरामद कर ली है। टीम ने गांजा तस्करों के कब्जे से एक कार, ट्रक ओर आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ बिक्री ओर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ए एन एफ टी टीम ओर रक्सा थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली कि झांसी के रास्ते उड़ीसा से मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी गांजा की बड़ी खेप ले जाने वाले तस्कर चित्रा चौराहा स्थित होटल ओम रेजिडेंसी में बैठे है। इस सूचना पर ए एन एफ तो टीम होटल पहुंची। जहां कमरा नंबर 101 में छापेमार कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर पिंटो पार्क निवासी बाल गोविंद, मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर दीक्षित कॉलोनी निवासी संजय अग्रवाल ओर मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी ग्राम आगर नरवर निवासी मुन्ना लाल झा को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से कार क्रमांक एमपी 33 सी 4935 बरामद कर पूछताछ की गई तो तीनों ने बताया कि वह लोग गांजा तस्करों का काम करते है। ट्रक नंबर यूपी 80 ई टी 0669 में उड़ीसा से गांजा रखकर शिवपुरी ले जा रहे है। रास्ते में ललितपुर वाई पास के पास सिजवाहा में खड़ा है। इस सूचना पर ए एन एफ टी टीम तीनों को हिरासत में लेकर होटल से सिजवाह पहुंचीं। जहां रक्सा थाना पुलिस के साथ मिलकर सर्च करते हुए ट्रक बरामद किया। ट्रक में चालक मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर मोहना कॉलोनी निवासी संजय गौर को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो ट्रक के अंदर से साढ़े तीन सौ किलो ग्राम अवैध गांजा अलग अलग पैकेटों में पाया गया। टीम ने चारों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। गांजा तस्करों के कब्जे से बरामद गांजा की कीमत 49 लाख से अधिक बताई जा रही है। टीम ने इनके कब्जे से एक कार ओर आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए है। पूछताछ में बताया कि यह लोग उड़ीसा से ट्रक में गांजा भरकर शिवपुरी ले जा रहे है, ट्रक के आगे वह लोग कार से रेकी कर चलते थे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

