Home Uncategorized प्राण घातक हमला के आरोप में केशभान सिंह पटेल ने न्यायालय में...

प्राण घातक हमला के आरोप में केशभान सिंह पटेल ने न्यायालय में किया समर्पण, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली थी राहत, जेल भेजे गए

315
0

 

झांसी। तीन साल से प्राण घातक हमला करने के आरोप में फरार चल रहे केशभान सिंह पटेल ने आज न्यायालय विशेष न्यायाधीश एफ टी सी कनिष्क कुमार की अदालत में समर्पण कर दिया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडई राजपूत ने सीजीएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराते हुए बताया था कि 2 मई 2022 को केशभान पटेल अंदर सैयर गेट अपने पुत्र ओर साथियों के साथ हाथों में लोहे की रॉड डंडा लेकर आए ओर उस पर जान से मारने की नीयत से हमलावर हो गए। इस हमले में उसके सर में गंभीर चोट आई। न्यायालय में धारा 307 सहित कई धाराओं में आरोपियों को तलब किया था। इस मामले में केशभान सिंह पटेल सहित सभी आरोपी हाईकोर्ट पहुंचे थे, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद वह सुप्रीम कोर्ट भी गए। जहां मेडिकल रिपोर्ट अन्य गंभीर चोट ओर ठोस गवाहों के आधार पर उन्हें राहत नहीं मिली। इधर लगातार न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी थे। आज केशभान सिंह पटेल ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश एफ टी सी कनिष्क कुमार की अदालत में समर्पण कर दिया है। अभी न्यायालय में उनकी जमानत कर सुनवाई होना है। आपको बता दे कि केशभान सिंह पटेल समाजवादी पार्टी के झांसी के कद्दावर नेता के खास माने जाते है। न्यायालय ने सुनवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here