झांसी। ऑन लाइन सट्टा में सौ करोड़ के ट्रांजेक्शन के आरोप तथा लूट रंगदारी के मामले में जेल में निरुद्ध भाजपा नेता आशीष उपाध्याय से लूट रंगदारी प्रकरण में पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा। लेकिन पुलिस ने आशीष को रिमांड पर लेने के बाद सट्टा से जुड़े 45 करोड़ की रकम का लेखा जोखा बैंक पास बुक ओर आठ मोबाइल फोन बरामद कर 45 करोड़ की रकम फ्रिज कराई है।
आपको बता दे कि रॉयल सिटी में पकड़ा गया ऑन लाइन सट्टा सिंडिकेट ओर नवाबाद थाना में दर्ज ऑन लाइन क्रिकेट सट्टे में सौ करोड़ के ट्रांजेक्शन के आरोप में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद नौ मई को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद नवाबाद थाना में दर्ज मुकदमे में उन्हें जेल से रिहा किया गया था। जेल से रिहा होने के बाद आशीष उपाध्याय को थाना सीपरी बाजार पुलिस ने रॉयल सिटी में सट्टा सिंडिकेट में शामिल होने पर गिरफ्तार किया था। अभी पुलिस इसकी गिरफ्तारी की लिखा पढ़ी कर ही रही थी कि थाना प्रेमनगर में आशीष उपाध्याय भाजपा नेता के खिलाफ रंगदारी मांगने ओर नकदी लूटने का मुकदमा दर्ज किया गया था। अगले दिन पुलिस ने आशीष को न्यायालय मे पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया था। थाना प्रेमनगर पुलिस ने डकैती कोर्ट से आशीष उपाध्याय की पुलिस रिमांड मांगी थी। डकैती कोर्ट ने सोमवार को पुलिस रिमांड की संस्तुति करते हुए आशीष को मंगलवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कि पुलिस रिमांड दी थी। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद आज प्रेमनगर थाना पुलिस ने आशीष को जेल से रिमांड पर लिया ओर उसे प्रेमनगर थाना लेकर आई। यहां से उसे पूछताछ करने के बाद कई स्थानों पर ले गई। आशीष ने पुलिस को ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा में जुड़े होने पर आठ मोबाइल फोन, 19 बैंक खाते पासबुक, चेक आदि बरामद कराई। पुलिस ने बैंक खातों का डिटेल्स चेक किया तो उसमें 45 करोड़ रुपए की नकदी पाई गई। जिसे पुलिस ने पूरी नकदी फ्रिज करा दी है। हालांकि लूट ओर रंगदारी के मुकदमे में आशीष से पुलिस कुछ बरामद नहीं कर पाई। थाना प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे ने बताया कि आशीष उपाध्याय से 45 करोड़ का ऑन लाइन सट्टे का लेखाजोखा बरामद हुआ है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

