Home Uncategorized प्राचीन करौंदी माता मंदिर से देर रात दानपात्र चोरी, दानपात्र में लाखों...

प्राचीन करौंदी माता मंदिर से देर रात दानपात्र चोरी, दानपात्र में लाखों की नकदी होने की संभावना

49
0

झांसी। शहर का प्राचीन करौंदी माता मंदिर को देर रात चोरों ने निशाना बनाते हुए दानपात्र चोरी कर लिया। घटना की जानकारी आज सुबह मिलने पर मंदिर के पुजारी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए कार्यवाही जारी कर दी। चोरी गए दानपात्र में लाखों की नकदी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम सिजवाहा में लोगो। की आस्था का केंद्र प्राचीन करौंदी माता का मंदिर है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते है। मंगलवार की तड़के जब मंदिर के पुजारी घनश्याम मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा है। मंदिर के अंदर प्रांगण में रखा दानपात्र गायब है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा ओर डीवीआर कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। इधर मंदिर के पुजारी ने बताया कि चोरी गए दानपात्र में लाखों रुपयों का चढ़ावा था क्योंकि नवदुर्गा उत्सव से उस दानपात्र को नहीं खोला गया था। फिलहाल प्राचीन मंदिर में हुई चोरी की घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here