
झांसी। आसरा एनजीओ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गत दिवस दर्ज हुए मुकदमे को झूठा मनगढ़ंत बताकर उसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आसरा एनजीओ के तत्वावधान में अध्यक्ष पूजा बंटी शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन देते हुए बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस ने बिना जांच पड़ताल किए कि एनजीओ की संस्थापक पूजा बंटी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कराने वाले युवक ने अपने साथ मारपीट की घटना दर्शाई है। जबकि उस युवक के साथ कोई मारपीट नहीं हुई बल्कि वही युवक तेजगति से स्कूटी चलाकर उन्हें टक्कर मारने के उद्देश्य कट मारता हुआ निकला था। इस पर उसे आगे जाकर रोक कर समझाया था। उन्होंने सदर बाजार पुलिस पर एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाकर उन पर दर्ज मुकदमे को झूठा बताया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

