
झांसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस को देर रात बड़ी सफलता हाथ लग गई। सीपरी पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में असलाह, कारतूस सहित लाखों की नकदी ओर जेवरात सहित मोबाइल फोन बरामद कर लिए है।
जानकारी के मुताबिक एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीपरी बाजार पुलिस ने जीआईसी स्कूल के मौदान के पास से तीन युवकों को दबोच कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में असलाह, कारतूस बरामद किए। पुलिस द्वारा बरामद छ असलाह में एक रिवॉल्वर, एक अध बना ओर 315 तथा 312 बोर के तमंचे थे। वही बरामद कारतूस में 66 जिंदा, 56 खोखा कारतूस तथा 2 लाख 87 हजार की नकदी सहित पांच मोबाइल फोन ओर सोने के जेवरात बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग असलाह बेचने ओर खरीदने का कार्य करते है। आज एक व्यक्ति असलाह लैंड आ रहा था। जिसको असलाह देने के लिए वह लोग यहां खड़े थे। असलाह की तस्करी होने से पहले पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए तीनों युवकों ने अपने नाम सीपरी बाजार के जर्मनी अस्पताल के पास मुकेश श्रीवास के मकान में निवासी बोबी उर्फ संत, विवेक कुमार चौहान तथा तीसरे ने अपना नाम मुकेश श्रीवास बताया। पकड़े गए युवक आपस में मकान मालिक ओर किराएदार है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनके कब्जे से बरामद जेवरात असलाह के पैसे से ही लिए गए है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

