Home Uncategorized आदर्श शर्मा को कभी नहीं बनाया प्रतिनिधि सोशल मीडिया पर चल रही...

आदर्श शर्मा को कभी नहीं बनाया प्रतिनिधि सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबर : विधायक

125
0


झांसी सोशल मीडिया पर वायरल हुए आदर्श शर्मा डांस के वीडियो के साथ भाजपा ओर विधायक का नाम जोड़ने के बाद विधायक ने पत्र जारी कर बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरे प्रसारित की जा रही है। उन्होंने कभी आदर्श शर्मा को प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किया है।
आज सोशल मीडिया पर राजगढ़ निवासी आदर्श शर्मा का एक युवती के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के भाजपा का नाम ओर विधायक की तस्वीर जोड़ी जा रही है। जिसके बाद नगर विधायक पंडित रवि शर्मा ने एक पत्र जारी कर बताया कि उन्होंने कभी आदर्श शर्मा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किया है, साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में उन्होंने जो प्रतिनिधि बनाए थे एक वर्ष पूर्व सभी को पदमुक्त कर दिया था। जिसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी थी। उन्होंने आदर्श शर्मा के साथ भाजपा ओर विधायक का नाम शामिल करने पर इसे भ्रामक खबरे बताई है। वही सोशल मीडिया पर युवती का डांस का वीडियो वायरल होने के बाद डॉ आदर्श शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल करते हुए बताया कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए साजिश के तहत उनका यह वीडियो AI से बनाकर प्रसारित किया गया है।

 

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here