
झांसी। लक्ष्मी गेट पर संचालित हो रही देशी शराब की दुकान को कही ओर स्थानांतरित कराने की कई महीनों से चल रही क्षेत्रवासियों की मांग पूरी नहीं होने पर आज दर्जनों की संख्या में क्षेत्रवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए देशी शराब की दुकान हटाने की मांग की है।
सोमवार को क्षेत्रीय पार्षद अरविंद खटीक के नेतृत्व में लक्ष्मी गेट निवासी दर्जनों लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मांग करते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में मंदिर ओर काफी साल पुराना स्कूल बना हुआ है। इसके बावजूद भी मानकों के विपरीत आबकारी विभाग द्वारा उनके क्षेत्र में देशी शराब की दुकान खुलवा दी गई है। जिससे क्षेत्र का वातारण दूषित हो रहा ओर स्कूल आने जाने वाले बच्चों के भविष्य पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए बताया कि देशी शराब की दुकान को कही ओर स्थानांतरित किया जाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

