Home Uncategorized अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को सिखाएं अनुशासन व संस्कार : गीता शाक्य ...

अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को सिखाएं अनुशासन व संस्कार : गीता शाक्य लखनऊ मेयर के घर सपा कार्यकर्ताओं के हमले पर पलटवार,महिला आरक्षण और विपक्ष पर साधा निशाना

43
0

झांसी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने महिलाओं के मुद्दों पर भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से ही स्वच्छता अभियान से लेकर नारी सशक्तिकरण तक, केंद्र सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने महिलाओं के हितों के खिलाफ काम किया। एक सवाल के जबाब में उन्होंने अखिलेश यादव को कार्यकर्ताओं में संस्कार गढ़ने की सलाह दी। वह झांसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।

गीता शाक्य के अनुसार प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का कृत्य विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भेदभाव नहीं किया और मुस्लिम महिलाओं के हित में तीन तलाक के खिलाफ कठोर कानून बनाकर उन्हें न्याय दिलाया। सितंबर 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन बिल को उन्होंने देश की महिलाओं को समर्पित बताया और कहा कि वर्ष 2029 तक महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।

लखनऊ की मेयर के घर पर हुए हमले को लेकर भी गीता शाक्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रखना चाहिए। मेयर के घर पर हमला और नेम प्लेट पर चप्पल मारना अस्वीकार्य है और यह राजनीतिक संस्कारों की कमी को दर्शाता है।

वहीं झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने भी विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि इन पार्टियों का इतिहास महिला आरक्षण के विरोध से जुड़ा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले भी इस बिल को फाड़ा गया था और समर्थन नहीं दिया गया। कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक बदलाव जरूरी है और देश की मातृशक्ति विपक्ष के रवैये को भूलेगी नहीं।

इस अवसर पर उनके साथ सांसद अनुराग शर्मा, एम एल सी रमा निरंजन, गरौठा बिधायक जवाहरलाल राजपूत, जिलाध्यक्ष भाजपा जिला झांसी प्रदीप पटेल, महानगर जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सिंह, महिला मोर्चा की महानगर जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित,पूर्व महापौर किरन वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुड्डी रानी पटेल, मीनू राजावत, ब्लॉक प्रमुख भारती आर्य, यशोदा कुशवाहा, अपर्णा दुबे,शीतल कुशवाहा,आदि तमाम महिलाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here