झांसी। कॉलोनी रस्ते को निजी पार्किंग बनाकर रास्ता अवरुद्ध होने की बार बार शिकायत के बावजूद भी कार्यवाही नहीं होने पर शासकीय अधिवक्ता ने जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए रास्ते को अवरुद्ध करने वाले वाहनों ओर स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी शासकीय अधिवक्ता अतुलेश सक्सेना ने जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए बताया कि इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने सार्वजनिक मार्ग को निजी पार्किंग बना रखा है। यहां वाहनों को सार्वजनिक मार्ग पर खड़े किए रहते है। जिससे कॉलोनी में रहने वाले आम जन को आने जाने में रास्ते से निकलने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, साथ लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार गाड़ी हटाने को लेकर विवाद भी हो चुके। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वाहनों को खड़ा करके मार्ग को अवरुद्ध करने वाले कही कोई बड़ा हादसा न कर दे इससे पहले मामले को संज्ञान लेकर तत्काल सार्वजनिक सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया जाए ओर उन वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

