Home Uncategorized मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

74
0

झांसी। महामहिम की संस्तुति पर नगर निगम झांसी में मनोनीत किए गए दस पार्षदों को सभागार में शपथ दिलाकर शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

शनिवार को नगर निगम झांसी के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महापौर बिहारी लाल आर्य ने मनोनीत किए गए दस पार्षदों को निष्ठा से कार्य करने ओर गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नगर आयुक्त श्रीमती आकांक्षा राणा, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, एम एल सी रामतीरथ सिंहल, नगर विधायक पंडित रवि शर्मा, भाजपा के महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक डॉक्टर नीति शास्त्री ओर आभार नगर आयुक्त श्रीमती आकांक्षा राणा ने किया। इस दौरान समस्त वार्ड के पार्षद ओर समाजसेवी उपस्थित रहे।

इन मनोनीत पार्षदों ने ली सत्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ

झांसी। राज्यपाल की संस्तुति पर झांसी महानगर में दस मनोनीत पार्षद इस प्रकार रहे। धर्म करोसिया, कुसुम कुशवाह, सुनील विश्वकर्मा, निलेश त्रिपाठी, सत्यकाम पुरोहित, संजय बाल्मिक, पन्नालाल प्रजापति, आदर्श गुप्ता, वरुण जैन, प्रीति माहौर ने अपने पद की सत्य निष्ठा से कार्य करने ओर भारत की एकता अखंडता को बनाए रखने ओर गोपनीयता बनाए रखने की शपथ ली।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here