झांसी। एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए अपनी विकलांग महिला की देर रात मारपीट कर घर में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित विकलांग महिला की शिकायत के बाद भी पुलिस ने उस पर कार्यवाही नहीं की। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालटोली बिरंगना पार्क के पास रहने वाली श्रीमती कविता ने बताया कि वह एक पैर से विकलांग है, इसलिए उसका पति किसी अन्य महिला से प्रेम करता है और उसे गत रोज जबरन घर में ले आया जिसका विरोध करने पर पति ने उसके साथ लाठी डंडा से मारपीट कर दी और घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की। पीड़िता का आरोप है कि जब वह इस घटना की सूचना देने देर रात ही थाना पहुंची तो पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़िता ने पुलिस अफसरों से कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply