झाँसी न्यूज़

डांडिया, गरबा उत्सव में केवल हिन्दुओं को ही मिले प्रवेश, आधार कार्ड से हो एंट्री, विहिप ने प्रशासन को ज्ञापन देकर की मांग

झांसी। डांडिया गरबा आयोजन को लेकर विहिप और बजरंग दल ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर कार्यक्रम में केवल हिन्दुओं की ही एंट्री आधार कार्ड पर करने की मांग की है।शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि शहर के समस्त हिंदुओं की मांग है कि नव दुर्गा उत्सव पर होने वाले डांडिया, गरबा के आयोजनों में आयोजकों को जानकारी दे दी जाए कि बिना आधार कार्ड के आयोजन में किसी की एंट्री नहीं की जाए साथ ही आयोजन में हिंदुओं के अलाव किसी अन्य की एंटी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत इरादे से धर्म के आयोजन में प्रवेश करते है और महिलाओं युवतियों से छेड़छाड़ करते है ऐसे लोगों पर पाबंदी लगाने और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विहिप और बजरंग दल ने यह निर्णय लिया है। साथ ही विहिप और बजरंग दल डांडिया, गरबा आयोजित करने वालों से भी वार्ता कर उन्हें गैर हिंदू की एंट्री नहीं करने की अपील करेगी। इस दौरान जिला संयोजक मोहित राजपूत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply