झाँसी न्यूज़

प्राचीन पचकुइया मंदिर पर नव दुर्गा उत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी करते मंदिर प्रबंधक और पुलिस

झांसी। नव दुर्गा उत्सव पर महानगर के प्राचीन पचकुइया मंदिर पर हर वर्ष महिलाओं की हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। ऐसे में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रबंधक और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। शनिवार को खंडेराव गेट चौकी प्रभारी अश्वनी दीक्षित, मंदिर प्रबंधक हरि शंकर चतुर्वेदी ने मंदिर परिसर में नव दुर्गा उत्सव पर सुबह से माता रानी को जल चढ़ाने के लिए आने वाली हजारों महिलाएं, युवतियों की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन करते हुए बैरिकेटिंग लगाने और उनकी सुरक्षा की तैयारी की। जिससे मंदिर परिसर में एक साथ भीड़ भी एकत्रित नहीं होगी साथ ही मंदिर परिसर में पुरुष महिलाएं अलग अलग लाइन में मंदिर में मुख्य द्वार से प्रवेश कर जल चढ़ाकर मंदिर के पीछे के द्वार से बाहर निकल जाएंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply