झांसी। ऑन लाइन सट्टे के रट्टे में चर्चाओं में आई झांसी स्वाट टीम के कई सिपाही जांच के घेरे में फंस चुके थे। जिसमें पूरी टीम के सभी सिपाही और प्रभारी को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर गैर जनपद ट्रांसफर कर दिया गया था साथ ही शासन स्तर से गोपनीय जांच भी शुरू करवा दी गई थी। इसी जांच में फंसे झांसी में तैनात स्वाट और सर्वेलेंस के दो सिपाही सौरभ कुमार पटेल को झांसी से कुशीनगर, रजनीश सिंह चौहान को झांसी से श्रावस्ती गैर जनपद मुख्यालय के निर्देश पर तबादला कर दिया गया है।आपको बता आईपीएल क्रिकेट के दौरान झांसी पुलिस द्वारा सटोरियों पर कार्यवाही के लिए चलाए गए अभियान के तहत सौ करोड़ के सट्टा में फंसे झांसी के स्वाट टीम में तैनात रजत का नाम प्रकाश में आया था। रजत का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस विभाग खलबली मच गज थी। शासन द्वारा संज्ञान लेने के बाद स्वाट टीम संदेह के घेरे में आ गई थी और पुलिस मुख्याल से मामला संज्ञान लेने के बाद संदेह के घेरे में आई पूरी स्वाट टीम के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी करते हुए स्वाट टीम के सिपाही रजत को जेल भेज कर बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई थी। इधर जांच के घेरे में आई तत्कालीन स्वाट टीम के प्रभारी, सहित कई सिपाहियों को गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया गया था। लेकिन दो सिपाही अभी तैनात थे। पुलिस मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक स्थापना अरविंद कुमार वर्मा ने 7 अक्टूबर 2026 को झांसी में तैनात सिपाही सौरभ कुमार पटेल और रजनीश चौहान को गैर जनपद तबादला कर दिया है। सट्टे के मामले में फंसे तात्कालीन स्वाट टीम की जांच अभी जारी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply