झांसी। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर झांसी महानगर में वैश्य समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के अनुयायियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी करते हुए श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ जयंती मनाई। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।शोभायात्रा का सिंधी तिराहे पर भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए अमित साहू ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद किया।अमित साहू ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन से हमें सामाजिक सद्भाव, समानता, सहयोग और समाज सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देते हैं।इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, सरपंच अनिल चौधुरी, महेंद्र चौधरी,मुकेश अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, रज्जु टक्सरी, संजय होजरी, राजीव गंधी,पूर्व पार्षद किशोर वर्मा, प्रद्युम्नछोटे लाल अग्रवाल,दुबे, प्रहलाद साहू, आकाश साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल द्विवेदी, मंडल महामंत्री तलविंदर सिंह, विराज राजपूत,सिद्धांत दुबे, मुदित साहू, अमित साहू नोटा,सहित अन्य गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply