Home Uncategorized झाँसी मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य ने वापिस लिया तुगलकी फरमान, यथावत रहेगा ओपीडी...

झाँसी मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य ने वापिस लिया तुगलकी फरमान, यथावत रहेगा ओपीडी का समय

155
0

झाँसी। रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में आज 3 अप्रैल 26 से होने वाली हड़ताल नही होगी, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन जूनियर मेडिकल कॉलेज झाँसी और कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार द्वारा मीटिंग की गई जिसमें अस्पताल की ओपीडी प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक किए जाने के विरोध में 3 अप्रैल 2026 से काम बंद हड़ताल का अवाहन किया गया था। आज सुबह 10 बजे प्रधानाचार्य से वार्ता उपरान्त ओपीडी समय पूर्व की भाँति प्रातः 8 से 2 अपराह्न कर दिये जाने के कारण रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन द्वारा प्रस्तावित हडताल को स्थगित कर दिया गया है। एमएलबी मेडिकल रेजिडेंट एसोशिएशन के अध्यक्ष डा जसप्रीत सिंह ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here